--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
भाजपा संविधान विरोधी है, भाईचारा तोड़ने में लगी हुई: पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट का बड़ा बयान

भाजपा संविधान विरोधी है, भाईचारा तोड़ने में लगी हुई: पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट का बड़ा बयान

 


भीलवाड़ा- 
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान के पक्ष में नहीं है और सरकार भाईचारे को तोड़ने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, "12 दिसंबर 1949 को जनसंघ और RSS ने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के खिलाफ रामलीला मैदान में पुतला जलाया था। भाजपा तो संविधान के पक्ष में है ही नहीं। वहीं, भाजपा सरकार भाईचारे को तोड़ने में लगी हुई है।"

रक्तदान शिविर में युवाओं को संविधान की पुस्तिका वितरित
विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डॉ. अंबेडकर जयंती पर सुवाणा पंचायत समिति मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रामलाल जाट ने युवाओं को संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की पुस्तिका भी वितरित की।

उन्होंने कहा, "डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में उतारें, तभी देश मजबूत होगा और भाईचारा बढ़ेगा। हमारा प्रयास है कि घर-घर संविधान की जानकारी पहुंचे।"

"भाजपा को संविधान मानने के लिए मजबूर किया गया"
लोकसभा चुनाव में संविधान को बचाने का मुद्दा प्रमुख रहा है। रामलाल जाट ने कहा, "भाजपा तो संविधान के पक्ष में है ही नहीं। इन्हें राहुल गांधी और युवाओं ने मजबूर कर दिया कि संविधान से देश चलाओ।"

उन्होंने आगे कहा, "दूसरे देशों में धर्म और जाति को घर के अंदर रखा जाता है, लेकिन भाजपा सरकार भाईचारे को तोड़ने में लगी है। हम संविधान और सनातन धर्म की सही जानकारी देकर जागरूकता फैला रहे हैं।"

इस कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्यों ने भी संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article