दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत पर, भाजपाई ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत होने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया एवं मुंह मिठा करवाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, भाजपा नेता भैरुलाल पाराशर, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह जामोला, लड्डु बन्ना रुपाहेली, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत, किल्ली बन्ना रुपाहेली, एडवोकेट शिव सिंह राठौड़, मंगल सिंह रासेड, विजय सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, महावीर जागींड सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।