पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनावों में प्रचंड विजय पर जश्न मनाया।
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय बावड़ी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रच़ड जीत एवं up उपचुनाव में विजय पर पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व में बावडी चौराहे पर ढोल के साथ आतिशबाजी कर, मिठाई बाँट कर विजय जश्न मनाया। पूर्व चेयरमैन गुर्जर ने कहा कि आज केजरीवाल के अहंकार का घड़ा फूट गया है।दिल्ली में 27 वर्षो बाद कमल खिला है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है ।यह समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ के अथक प्रयत्न से दिल्ली में विजय रूपी प्रसाद हमें मिला है।इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष साँवरनाथ योगी, रघुवीर वैष्णव, प्रवीण साहडा, राजू वर्मा, रंजना व्यास, गायत्री दाधीच, अल्पना मोदी, संगीता त्रिपाठी, किसान नेता हीरा लाल गुर्जर, मुन्ना भाई, अक्षय राज चौधरी,दीनदयाल गुर्जर, ओम दाधीच, कैलाश लड्ढा ,शिव सिंह राठौड़, पार्षद हेमंत कुंभकार ,सुखदेव मेघवंशी, लालचंद रेगर, प्रभु लाल मेघवंशी गौतम आंचलिया ,कृष्ण सिंह राजावत, विकास पारीक ,अनूप जोजावत, भरत त्रिपाठी,राजू टेलर, अविनाश शर्मा, राजीव शर्मा, शंकर माली, नेमीचंद, अशोक मेवाड़ा, विनोद गोस्वामी, राजू लाल भील,सोनू सिसोदिया, मुकेश सेन, रमेश सोनी,नरेंद्र सुराणा,मदन लाल वैष्णव सहित सभी मोर्चो के पदाधिकारी कार्यकर्ता नागरिक गण मौजूद थे।