-->
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी के अवसर पर विशाल पथ संचलन निकाला गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी के अवसर पर विशाल पथ संचलन निकाला गया।

गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर स्वयंसेवकों द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण से प्रात 10 बजे पूर्ण गणवेश मे नगर के स्वयंसेवकों द्वारा संचलन प्रारम्भ हुआ! गुलाबपुरा नगर की पांचो बस्तियों के 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश मँ घोष की धुनो पर कदम से कदम मिलाये! पथ संचलन भदादा बाग, भीलवाड़ा रोड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुराना बाजार से तेलीपड़ा होते हुए श्री गाँधी विद्यालय के प्रांगण मँ पहुंचा वहां पर समापन कार्यक्रम हुआ!
स्थान स्थान पर नगर वासियो व स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने भारत माता की जयकारों व पुष्प वर्षा से संचलन का भव्य स्वागत किया गया! समापण कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के उपरांत स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्रान्त सेवा प्रमुख भूपेंद्र आचार्य ने कहा कि दशहरा शस्त्र पूजन और शक्ति पूजन का पर्व है, हमें राष्ट्र की समस्त 
समस्याओं का समाधान करने के लिए तन मन धन के साथ-साथ समय के समर्पण भी बढ़ना चाहिए! बौद्धिक कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त तहसीलदार श्यामलाल आमेटा ने कार्यकर्ताओ के समर्पण को प्रेरक मानकर संघ कार्य की गति बढ़ाने को समाज की आवश्यकता बताई। 
 खंड संघ संचालक नरेंद्र कैलाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया! पथ संचलन में
 कमल शर्मा,राम छतवाणी, बंशी लाल शर्मा,रतनलाल काबरा,गोविंद राम लौहार , निकेश बहेड़िया,धनराज गुर्जर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष , संपत राज परिहार, विनोद बैरवा, परमानंद शर्मा, गजेंद्र सिंह , कमल किशोर टेलर सहित सैकड़ो  स्वयंसेवकों नें भाग लिया!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article