-->
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती मनाई।

कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती मनाई।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय कांग्रेसजनों ने मंगलवार को सार्वजनिक धर्मशाला में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी की जयन्ती को "सद्भावना दिवस" के रूप में मनाई गई। स्व, गांधी की जयन्ती पर उपस्थित कांग्रेसजनो ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि करते हुए सभी कांग्रेस जनो ने  पूर्व प्रधानमंत्री  संचार क्रांति के जनक स्व.राजीव गाँधी  के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए, भारत के 21 वी सदी के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। साथ ही उदयपुर में छात्र देवराज की मौत पर भी कांग्रेसजनो ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि  अर्पित करते हुए परिवार जनों को ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।  इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित काल्या, हुरड़ा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर लड्ढ़ा, फतेहसिंह सौलंकी, पार्षद रामदेव खारोल,  पार्षद अफजल भाटी, पार्षद रामदेव बैरवा, जीएसएस अध्यक्ष रामधन जाट,  एडवोकेट रतनकुमार जैन, विनोद परोहित, युनुस मोहम्मद, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष रहीस मोहम्मद, राजू जूस वाले, के डी मिश्रा,  चेतन पाराशर आदि कांग्रेसजन मौजूद थे‌।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article