-->
भाजपा की सदस्यता महा अभियान की कार्यशाला आयोजित।

भाजपा की सदस्यता महा अभियान की कार्यशाला आयोजित।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा व नगर मंडल गुलाबपुरा की सदस्यता अभियान की कार्यशाला  नेशनल हाईवे पारीक होटल  में आसींद हुरडा विधायक जब्बर सिंह  सांखला के मुख्य अतिथि में आयोजित हुई। 
कार्यशाला में मुख्य वक्ता अविनाश  जीनगर जिला संयोजक सदस्यता अभियान रहे व  अध्यक्षता हनुवंत सिंह  राठौड़ मंडल अध्यक्ष हुरडा ने की !  इंद्र चंद  चपलोत नगर मंडल अध्यक्ष व रेखा देवी  अजमेरा जिला मंत्री  , रामलाल  सोलंकी जिला परिषद सदस्य , बजरंग सिंह  राणावत पूर्व उप प्रधान शाहपुरा, उमराव  चोरडिया नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति हुरडा , अशोक  अजमेरा संयोजक मंडल सदस्यता अभियान, अरिहंत  जैन संयोजक नगर मंडल गुलाबपुरा विशिष्ट अतिथि रहे !  विधायक जब्बर सिंह  सांखला ने प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य बना कर जिला स्तर ही नहीं प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहने की बात कही ! जिला संयोजक सदस्यता अभियान अविनाश  जीनगर ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की !
मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह  राठौड़ और नगर मंडल अध्यक्ष इंदर चंद  चपलोत ने भी कार्यशाला को संबोधित किया ! इस दौरान फलामादा सरपंच महिपाल सिंह  चुंडावत , गढ़वाल खेड़ा सरपंच हेमराज  चौधरी , भाजपा मंडल महामंत्री कालूराम  , दीपक सैन , राकेश  कोठारी  , जिला मंत्री obc मोर्चा महेंद्र सिंह  , मंडल उपाध्यक्ष भागचंद गुंजल , पुष्पा खटीक ,नगर मंडल उपाध्यक्ष विकास  आचार्य , पंचायत समिति सदस्य मिश्री लाल बलाई , गणेश देवासी , सदस्यता अभियान सहसंयोजक सांवरलाल  प्रजापत , जितेंद्र  शर्मा , संगीता  त्रिपाठी , चंद्र शेखर मेवाडा , अनिल वैष्णव , मूलचंद गुर्जर , दीपक  माली , बालकृष्ण झवर, प्रभु  गुर्जर , हेमराज  जोशी , इंद्रजीत सिंह , सावर कुमावत , सत्यनारायण तिवाड़ी , राजू राम देव बैरवा , मनोज सिंह , विजय सिंह  , राजवीर सिंह  , सुरेश जाट , भोम राज  जाट , नितिन  चपलोत सहित भाजपा ग्रामीण मंडल हुरडा और नगर मंडल गुलाबपुरा के कार्यकर्ता मौजूद थे !

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article