-->
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान' एक पेड़ माँ के नाम' ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम खारी का लाम्बा में आयोजित

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान' एक पेड़ माँ के नाम' ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम खारी का लाम्बा में आयोजित

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम पंचायत खारी का लाम्बा में  मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हरियालो राजस्थान-एक पेड मां के नाम सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  मे विधायक जब्बर सिंह सांखला विधायक आसींद हुरडा के मुख्य आतिथ्य ,पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में  ,उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ,विकास अधिकारी समुद्र सिह तंवर, तहसीलदार रणवीर सिंह ,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थाप्रधान ओमप्रकाश नुवाल ने स्वागत उद्बोधन देकर विद्यालय की शेक्षिक व  अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ग्राम पंचायत लांबा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का उपरणा  एवं स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया एवं प्रकृति प्रेमियों को ग्राम पंचायत द्वारा पट्टे वितरण किए गए। मंडल अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौड़  ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पिछले तीन वर्षों से हरियालो  लांबा थीम के अंतर्गत पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जा रही है। रसायन मुक्त खेती एवं हर आमजन को एक पौधा लगाकर देखभाल करने की अपील करते हुए विधायक सांखला से स्थानीय विद्यालय में नया विधालय भवन निर्माण कराने की मांग की।
विधायक सांखला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशानुसार  हरियाली तीज के मौके पर प्रदेश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। आमजन से पौधे लगाकर उसकी परवरिश करने की अपील की। विद्यालय का नया भवन डिस्टिक मिनिरल फंड से बनवाने हेतु आश्वस्त किया। प्रधान राठौड ने बताया कि पेड पौधो की मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं  सृष्टि पर सभी जीवित प्राणी आश्रय, भोजन, दवाओं और रोजमर्रा की जिंदगी की अन्य सामग्रियों के लिए पेड पौधों पर निर्भर हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम से जुड़कर एक पेड़ मां के नाम से लगाकर उसकी देखभाल करें। इस दौरान आसींद नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह  चुंडावत,सहायक उपनिरीक्षक नेतराम चौधरी, पार्षद सत्येंद्र सिंह  ,पं.स.सदस्य मिश्रीलाल बलाई, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष लड्डू बना रूपाहेली, भाजपा मंडल महामंत्री कालू राम भांबी , दीपक सैन , नेमीचंद जोशी , चंद्रशेखर मेवाड़ा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य , भोम राज जाट, ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार पारीक, कनिष्क सहायक कमलेश बलाई ,पूर्व उप सरपंच सुनिल पारीक, जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के मुकेश पुरी, सांवरलाल भील, हेमराज चौधरी ,वार्ड पंच राजेंद्र माली, शनि महाराज ,रतन सिंह पवार, नरेंद्र सिंह चौहान ,हंसराज मेवाड़ा, आदि ग्रामीण ,विद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी प्रकार पंचायत समिति हुरड़ा परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका क्षेत्र में भी श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में कार्यक्रम आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया। वही हुरड़ा पंचायत समिति की सभी पंचायतों में भी सरपंच, विकास अधिकारी, सहित ग्रामीणों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article