-->
टूटी नालियां, टूटी सड़के, बंद रोड़ लाइट बनी कृष्ण नगर कॉलोनी की पहचान

टूटी नालियां, टूटी सड़के, बंद रोड़ लाइट बनी कृष्ण नगर कॉलोनी की पहचान

 

  •  टूटी नालियां, टूटी सड़के, बंद रोड़ लाइट बनी कृष्णनगर कॉलोनी की पहचान
  • कृष्ण जन्माष्टमी का त्योंहार होने के बावजूद भी कॉलोनी अंधेरे में डूबी 
  • नगरपालिका प्रशासन द्वारा कालोनी के साथ सौतेला व्यवहार 


गुलाबपुरा | गुलाबपुरा में प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा कृष्णा नगर  कॉलोनी एवं निरंकारी भवन क्षेत्र के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। लगातार प्रशासन को इसकी ओर इंगित करते हुए कॉलोनी के लोग लगातार प्रशासन को इसकी ओर इंगित करते हुए  संघर्षशील है। फिर भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आपको बता दें कि कॉलोनी में सड़क, नाली, लाइट संबंधी अन्य कई परेशानियां व्याप्त है। इसके लिए कालोनी वासी लगातार प्रशासन के संपर्क में रहते हैं, उन से गुहार करते हैं कि मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इन दुर्घटनाओं में किसी की जान तक जा सकती हैं। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं।

 


गौरतलब हैं कि पिछले दिनों कालोनी में बरसाती पानी भर जाने के की महिलाओं ने हुरड़ा रोड़ पर महिलाओं में जाम लगाया था। जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर बरसाती पानी की अस्थाई रूप से निकासी करवाई। जिसके बाद राहत मिली। 

पिछले 4-5 दिनों से इस क्षेत्र की रोड़ लाइटे बंद पड़ी हैं। जिसकी शिकायत के बावजूद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही हैं। रोड़ लाइट बंद होने से खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी से जहरीले जंतु घरों में घुस रहे हैं। जिसके चलते कॉलोनी वासियों को भय सता रहा हैं।


कृष्ण जन्माष्टमी का त्योंहार होने के बावजूद भी कॉलोनी अंधेरे में डूबी हुई हैं। कॉलोनी वासियों का कहना हैं कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा कालोनी के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं।कालोनीवासियों ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण की मांग की हैं।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article