-->
भाजपाई ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई।

भाजपाई ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाई ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर  माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। नगर महामंत्री मनोज तोषनीवाल ने स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जीवन  पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस प्रकार उन्होंने विषम परिस्थितियों में भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य किया था व भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत पार्टी बनाने में  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी  वाजपेई का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान भाजपा  जिला मंत्री अमर सिंह चौहान,  पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जामोला,  पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, चंद्रशेखर मेवाड़ा,  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल सिंह राणावत, नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य, भाजपा नेता लड्डू बना रूपाहेली, पंचायत समिति सदस्य मिश्रीलाल बलाई, उत्तम कोठारी, अरिहंत जैन,  इकबाल, पूर्व ग्रामीण नगर अध्यक्ष पवन सुखवाल इत्यादि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article