-->
ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस पर निकाली भारत न्याय तिरंगा यात्रा।

ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल ने क्रांति दिवस पर निकाली भारत न्याय तिरंगा यात्रा।

 बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  ब्यावर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में क्रांति दिवस पर भारत न्याय तिरंगा यात्रा निकाली गई । भारत न्याय तिरंगा यात्रा को सेवादल राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर, ब्यावर जिला सेवादल प्रभारी गंगा रावत,  सहप्रभारी सुनील पंचोरिया , सेवादल महासचिव सोहन मेवाड़ा ,जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी , ब्यावर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका, मसूदा विधानसभा अध्यक्ष रामलाल नंगवाड़ा  ,वरिष्ट कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर न्याय तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा चांग गेट से प्रारंभ होकर पाली बाजार, लोहारण चौपड़,  भारत माता सर्कल , सुनारान  चौपड़ , पिपलिया बाजार,  सनातन स्कूल मार्ग,  चमन चौराहा, कुमारानंद सर्कल , अंबेडकर सर्किल होते हुए पुनः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सर्किल पर संगोष्ठी कर समापन किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान नारे लगाए, मेरे देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दो रांगा,  वीरो में वीरों का दल सेवादल सेवादल ,हम फौजी मस्ताने हैं हम गांधी के दीवाने हैं, बोलो भारत माता की जय जय  जय जय नारे लगाए, मार्ग में गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का जगह जगह स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति शांति डाबला, पूर्व पार्षद शोभा चौधरी, संपति बोहरा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जानवी भारवानी,सेवादल पूर्व जिला मुख्य संगठन एवं प्रशिक्षक बालूराम सेन, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी ,ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अरविंद माथुर, मसूदा ब्लाक अध्यक्ष मानसिंह काठात,जिला उपाध्यक्ष अरविंद भटनागर, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार,जैतारण अध्यक्ष रासा सिंह, जवाजा अध्यक्ष चौथमल बंसीवाल,मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष पप्पू काठात, बिजयनगर सेवादल अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल सहित
मुकेश जोशी, पूर्व पार्षद श्यामसुंदर शर्मा बाबूलाल पंवार ,पप्पू पहलवान ,जिला प्रवक्ता ऋषि लाबा, अशोक मूंदड़ा, रामलाल लखन ,रामस्वरूप डागर एडवोकेट नंदकिशोर लवासिया ,कांग्रेस अभिनेत्री इशिका जैन, यशोदा गुर्जर, विमला जूनवाल, पार्षद राजेश शर्मा,हनुमान सांखला गोवर्धन सांखला, रवि मखीजा, नंद किशोर दगदी, अरुण शर्मा शैलेंद्र सांखला बिजयनगर से महावीर नाबेडा,कैलाश आरजिया, इकबाल मेवाती, याकुब मोहम्मद, महावीर पांचाल,सुरेश नील लाला साहू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान गाकर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को सलामी दी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article