-->
भाजपा नेता व पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने देव दर्शन व सेवा कार्य के साथ मनाया जन्म दिवस।

भाजपा नेता व पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने देव दर्शन व सेवा कार्य के साथ मनाया जन्म दिवस।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा नेता व पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने सेवा कार्य व देव दर्शन के साथ अपना 45 वा जन्म दिवस मनाया गया। पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने रविवार सुबह श्री गुलाब बाबा की धूणी, श्री देवनारायण मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री बालाजी मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर देव दर्शन किया व गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौसेवा की एवं गौशाला में पौधारोपण किया। बाद में राजकीय चिकित्सालय में अपने समर्थकों के साथ पहुँच कर मरीजों को फल वितरित किये एवं उनके हालचाल जाने। इसके बाद पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा श्री देवनारायण मंदिर रोड़ पर आयोजित वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया। पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर का क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्यजनों द्वारा जन्मदिन पर स्वागत अभिनंदन किया। शहर के विभिन्न वार्डों में भी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। देव पैलेस में दिनभर शुभचिन्तको व भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पहुँच कर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर दीर्घायु की कामनाएं की। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, समर्थक, गणमान्यजन, शहरवासी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article