-->
श्री भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास ने श्री कृष्ण लीलाऐ, पुतना वध, गोवर्धन पूजा, का वर्णन किया।

श्री भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास ने श्री कृष्ण लीलाऐ, पुतना वध, गोवर्धन पूजा, का वर्णन किया।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  कुबेर कोलोनी में श्री गिर्राज सेवा संस्था लठावन बृजधाम के सानिध्य में चल रही श्री मद् भागवत कथा में पांचवे दिन कथा व्यास श्री आचार्य दीपक शरण जी महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाऐ, पुतना वध, भगवान् शंकर, श्रीकृष्ण के दर्शन करने आना, गोवर्धन पूजा का विस्तृत वर्णन किया गया।  तथा गुरु पूर्णिमा का विस्तृत महत्व बताया गया। श्री गिर्राज सेवा संस्था संचालक श्री पुष्पेन्द्र जी स्वामी व श्री कुबेरेश्वर  मंदिर पुजारी श्याम सुंदर वैष्णव ने बताया कि रविवार को श्री मद् भागवत कथा  में भगवान् के छप्पन भोग  की झांकी सजाई गयी। कथा में इस दौरान मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिलाऐं व कई कोलोनी वासी मौजूद थे। कथा के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरित किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article