-->
श्री माधव गौ उपचार केन्द्र में भारतीय जैन संघटना द्वारा आर्थिक सहयोग व बीमार गायों के दवाई दी।

श्री माधव गौ उपचार केन्द्र में भारतीय जैन संघटना द्वारा आर्थिक सहयोग व बीमार गायों के दवाई दी।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
भारतीय जैन संघटना बिजयनगर की ओर से श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा पर गौ सेवा एवम् वृक्षारोपण का कार्य किया संगठना ने उपचार केंद्र को 5100 रूपये का खाखले का सहयोग किया एवम् सुभाष भंसाली बिजयनगर की ओर से पीड़ित गौवंश के लिए 1 महीने की दवाइयों का सहयोग किया गया। उपचार केंद के किशोर राजपाल ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र के बारे में जानकारी दी कि उपचार केंद क्षेत्र के नवयुवकों ने लंपी महामारी के समय शुरू किया था जो निरंतर विस्तारित होकर अपनी सेवा देता आ रहा है यहां पर एक भी दुधारू गौमाता नही है सभी पीड़ित रुग्ण गौवंश है जिनको सूचना मिलते ही उपचार केंद के सदस्यों द्वारा यहां लाया जाता है उनका उपचार किया जाता है इसके लिए एक कंपाउंडर और दो कर्मचारी की वैतनिक नियुक्ति कर रखी है दूर क्षेत्र से उपचार के लिए गौवंश यहां लाए जाते है जिनका निशुल्क उपचार किया जाता है लाने ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की आवश्यकता है इस पर समर्थ कावडिया, नरेन्द्र जैन, अनिल चौधरी, ज्ञान चंद तातेड, नौरतमल भटेवड़ा, भागचंद नाबेडा, बसंत/ सरिता कोठारी, मंजू देवी/ महेन्द्र कुमार गोधा, लीला देवी/ महेन्द्र बोरदिया, कमला देवी/ भंवर कावड़िया, ज्ञानचंद पोखरा, उम्मेद सिंह भंसाली, सुनील कुमार तातेड, सुनील कुमार लोढ़ा, महावीर/ अरिहंत बरल, सुभाष भंसाली, कुशल सिंह पोखरना, भागचंद भटेवडा, अभय कुमार सांखला बिजयनगर की ओर से श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा को 500,500 रूपये का सहयोग रहा। इस दौरान एडवोकेट प्रदीप रांका, प्रेमचंद दिनवानी, किशोर राजपाल, सांवर लाल भील, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत,सुरेश शर्मा, नवनीत जांगिड, सुरेंद्र लोहार सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जैन संघटना बिजयनगर के सदस्य उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article