-->
श्री मद् भागवत कथा के चौथे दिन, श्रीराम कथा, भरत चरित्र वर्णन व श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

श्री मद् भागवत कथा के चौथे दिन, श्रीराम कथा, भरत चरित्र वर्णन व श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय  कुबेर कोलोनी में श्री गिर्राज सेवा संस्था लठावन बृजधाम के सानिध्य में चल रही श्री मद् भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास श्री आचार्य दीपक शरण जी महाराज ने श्री राम कथा, भरत चरित्र वर्णन व भगवान् श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर वाचन किया गया।  श्रद्धालुओं व श्रोताओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया व श्री कृष्ण बाल रुप की मनमोहक झांकी के दर्शन किये ।  श्री गिर्राज सेवा संस्था संचालक श्री पुष्पेन्द्र जी स्वामी व श्री कुबेरेश्वर  मंदिर पुजारी श्याम सुंदर वैष्णव ने बताया कि रविवार को  श्री मद् भागवत कथा  में श्री गिरीराज पूजन व श्री कृष्ण, रुकमणी विवाह प्रसंग तथा गुरु पूर्णिमा का  महत्व बताया जायेगा। कथा में इस दौरान मंदिर सेवा समिति पदाधिकारी, महिलाऐं व कई कोलोनी वासी मौजूद थे। कथा के बाद महाआरती एवं प्रसाद वितरित किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article