-->
चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर अभिषेक व शांतिधारा व मण्डल विधान हुआ

चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर अभिषेक व शांतिधारा व मण्डल विधान हुआ

शाहपुरा पेसवानी | सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा शुक्रवार को आचार्य सुन्दर सागर महाराज ससंघ का चंवलेश्वर पार्श्वनाथ देशनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। महाराज ससंघ का मंगल विहार आज सुबह गाजे-बाजे के साथ और भक्तों के साथ हुआ।
तीर्थ क्षेत्र कमेटी और वामादेवी महिला मंडल द्वारा महाराज और पूरे ससंघ की मंगल अगवानी, मंगल आरती और पाद प्रक्षालन किया। शाहपुरा जैन समाज के महेन्द्र जैन ने बताया कि महाराज ससंघ के सानिध्य में अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन हुआ। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य कमलादेवी, धर्मचंद, विमल, महावीर, पारस, मनोहरदेवी, सुशील, और मीनादेवी लूहाडिया परिवार खजूरी को मिला। दूसरी शांतिधारा भागचंद, महावीर, गुलाब, सोनू, और शाश्वत लूहाडिया परिवार खजूरी को प्राप्त हुआ।
बाद में महाराज के प्रवचन हुए, जिसमें उन्होंने समाज को धार्मिक और नैतिक मूल्यों के बारे में शिक्षित किया। महाराज के प्रवचन के बाद ससंघ की आहारचर्या संपन्न हुई। दोपहर में महाराज और ससंघ के सानिध्य में पारसनाथ मण्डल विधान संगीतमय तरीके से आयोजित हुआ। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल, कैलाश सोगाणी, भागचंद बंसल, प्रवीण, महेन्द्र और वामादेवी महिला मंडल की सभी सदस्याओं द्वारा महाराज के मंगल प्रवेश में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article