-->
गायत्री जयंती पर  अखण्ड  जप व 501सुंदरकांड पाठ का आयोजन | Bijoliya News

गायत्री जयंती पर अखण्ड जप व 501सुंदरकांड पाठ का आयोजन | Bijoliya News



बिजौलियां । गायत्री परिवार द्वारा गायत्री जयन्ती एवं गंगा अवतरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को को गंगा पूजन,गायत्री पूजन-हवन व श्रीराम दरबार पूजन किया गया।साथ ही बिजौलियां कस्बे समेत ऊपरमाल क्षेत्र से आए गायत्री परिवार के परिजनों, महिला कार्यकर्ताओं द्वारा 501 सुन्दर काण्ड के  पाठ भी किए गए।सुंदरकांड के प्रत्येक दोहा-चौपाई के साथ हवन में आहुतियां प्रदान की गई।सभी कार्यक्रम श्रीरामशरण ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए।कार्यक्रम के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शनिवार को सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री मंत्र का अखण्ड जप किया गया।गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक भंवरलाल बागड़ी,कुं. मृत्युंजय सिंह,हर्षेन्द्रा कुमारी,नाना लाल धाकड़,देबीलाल धाकड़, गोवर्धन लाल स्वर्णकार,ऋषि सोनी,हरिशंकर बागड़ी,महेंद्र बागड़ी,भगवान लाल धाकड़,शैलेश चित्तौड़ा समेत बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article