-->
आप ने शाहपुरा में दी 8 गारन्टिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर है फोकस

आप ने शाहपुरा में दी 8 गारन्टिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर है फोकस

 

शाहपुरा- पेसवानी

शाहपुरा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शाहपुरा बनेडा विधानसभा के लिए आप उम्मीदवार पुरण खटीक ने गारन्टी कार्ड का विमोचन किया। आप ने शाहपुरा में जनसरोकार से जुड़े मामलों की गारंटी लेते हुए कहा कि वो इस दिशा में सकारात्मक काम करेगी। 

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार पुरणमल खटीक ने बुधवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि शाहपुरा के लिए 8 गारन्टीया दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह सभी जनहित की गारन्टीया पुरी करेगें। शाहपुरा के सभी अस्पतालो की हालत सुधारेगे। आम आदमी पार्टी का मेन फोकस शिक्षा व स्वास्थय पर है।

इस दौरान जिला सयुक्त सचिव हेमेन्द्र सिह मेहता, चुनाव प्रभारी मनीष आरटीया, ब्लाक ईन्चार्ज भगतराम काबरा, शोभा राम धाकड, राज वैरवा, राज कुमार खटीक मोजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article