-->
भाविप द्वारा अमावस्या पर चिकित्सालय में फल व बेबी किट वितरित किये गए।

भाविप द्वारा अमावस्या पर चिकित्सालय में फल व बेबी किट वितरित किये गए।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्प अंतर्गत पितृ पक्ष अमावस्या पर फल वितरण स्थानीय रेफरल चिकित्सालय में किया गया।
 भारत विकास परिषद के प्रवक्ता किशोर राजपाल ने बताया कि चिकित्साधिकारी डाॅ.डी डी गुप्ता के सानिध्य में  भर्ती मरीजों एवं प्रसूताओं को फल और नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए।
इस दौरान परिषद परिवार के अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी  ,सेवा प्रमुख संपत व्यास ,प्रेम चंद सिंधी गुड्डू भाई, मातृशक्ति लीला देवी गग्गड़ निर्मल बंसल, मधुसूदन मिश्रा आदि मौजूद थे। 
सभी रोगियों को वरिष्ठ सदस्य नंद किशोर काबरा और सुभाष जोशी द्वारा तुलसी पत्र एवम् तुलसी जल देकर शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article