-->
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को सामग्री वितरित की गई!

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को सामग्री वितरित की गई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महा संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आंगनवाड़ी में बच्चों को गणवेश, टोफिया, बिस्किट एवं पुस्तकें वितरण की गई! भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशन में महिला जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी द्वारा इंदिरा कॉलोनी  आंगनवाड़ी में परिवार मिलन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी ने आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ उनकी माताओं से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी  द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना में बच्चों के खाता खुलवाने के लिए आग्रह किया व कई योजनाओं के बारे मे जानकारी दी, साथ ही गर्भवती महिलाओं से भी मिली, उनको समय-समय पर टीका लगवाने एवं उनके आहार के बारे में जानकारी दी। आंगनवाड़ी के बच्चों को टोफिया, बिस्किट, पुस्तकें वितरण की साथ ही जरूरतमंद बच्चों को गणवेश वितरण किए। इस दौरान शिमला सर्वा, पूजा शर्मा, पुष्पा पांडे, मालती देवी आदि कई महिलाएं मौजूद थी!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article