-->
भाजपाईयों ने भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाई!

भाजपाईयों ने भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती मनाई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपाईयों ने भारत के संविधान रचियता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया!  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर ने बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर कहा कि बाबा साहेब ऐसे धर्म को मानते थे जो स्वतंत्रा,समानता,भाईचारा सिखाता है।!उनका यह मानना था कि जीवन लम्बा होने की जगह महान होना चाहिए!
पालिका उपाध्यक्ष सांवरनाथ योगी बताया कि बाबा साहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज मे व्याप्त वर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया! 
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवसिंह राठौड़,रामेश्वरदीप छापरवाल, सूरजकरण साहू,मंडल महामंत्री विकास मेवाड़ा,अनुप जोजावत,हुरड़ा मंडल महामंत्री ओमप्रकाश दायमा,SC मोर्चा अध्यक्ष कालुराम बैरवा,महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास, OBC मोर्चा अध्यक्ष राजु वर्मा,पार्षद राजेन्द्र रेगर,रोहित चौधरी,महादेव जाट,प्रेम देवी,पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चूंडावत,मंडल प्रवक्ता कृष्णसिंह राजावत,मंडल उपाध्यक्ष गौतम आंचलिया,विक्रम नाइटा,भाजपा प्रत्याक्षी लालचन्द रेगर,कार्यालय प्रभारी प्रेमचंद टेलर,अल्पना मोदी आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article