-->
फूलियाकलां क्षेत्र में डीएमएफटी फंड से हुई लाखों की स्वीकृतियां

फूलियाकलां क्षेत्र में डीएमएफटी फंड से हुई लाखों की स्वीकृतियां

 

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़

फूलियाकलां उपखंड क्षेत्र लाखों की स्वीकृति या जारी हुई है। डीएम अप्पी इस विकृतियों से ग्राम पंचायतों की है विद्यालय भवन में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण किए जाएंगे।

सणगारी सरपंच भागचंद चाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल एवं प्रधान माया जाट के अथक प्रयासों से यह स्वीकृति जारी हुई। जिनमें अरवड़ ग्राम पंचायत के सरदारपुरा में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 22.32 लाख, रा उ प्रा वि नई अरवड में 22.32 लाख, रा उ मा वि ईटड़िया में 33.48 लाख, राउमावि तस्वारिया बांसा में 22. 32 लाख, रा उ मा वि नई राज्यास में 72.86 लाख, राबाउप्रावि  पुरानी अरवड में 18.02 लाख एवं रा उ मा वि कायमपुरा में 62.70 लाख, रा उ मा वि आमली कालू सिंह में 33.62लाख, रा बा उ मा वि  राज्यास  में 62.70 लाख, रा बा उ मा वि धनोप में 25.08 लाख, रा उ मा वि रामपुरा में 37.62 लाख, रा उ मा वि गणपतिया खेड़ा में 37.62 लाख की स्वीकृतियां  जारी हुई है। इनसे विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला आदि निर्माण किया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article