-->
जहाजपुर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया, मांगी अमन चैन की दुआएं

जहाजपुर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया, मांगी अमन चैन की दुआएं

 

राज्यमंत्री बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी मौके पर पहुंचकर दी ईद की मुबारकबाद

जहाजपुर@ दुर्गेश रेगर| जहाजपुर उपखंड क्षेत्र में ईद का त्यौहार धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया | मस्जिदों ईदगाह में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और अपनों के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी | ईद के त्योहार पर लोग अपने घरों को सजाकर और नए कपड़े पहनते हैं | एवं खीर , सेवइयां, मिठाइयां जैसे कई पकवान बनाते हैं | जिससे इस पर्व को मीठी ईद भी कहां जाता इस्लाम में रमजान के इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है | जामा मस्जिद से जलसा शुरू होकर जहाजपुर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए जहाजपुर ईदगाह पर पहुंचा | जहां पर ईद की मुख्य नमाज अदा की गई | जहां पर अमन चैन की दुआएं मांगी | नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी | वहीं पर इस ईद के पर्व पर राज्यमंत्री बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर भी मौके पर पहुंचकर लोगों को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article