-->
संत कंवरराम साहेब की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ दीपदान!

संत कंवरराम साहेब की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ दीपदान!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
भीलवाड़ा  सिंध के पूजनीय संत शिरोमणि कंवर राम साहेब की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भारतीय सिन्धु सभा सिंधुनगर में स्थित संत कंवर राम सर्कल पर शाम को दीपदान का आयोजन रखा गया। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र रंगलानी ने बताया कि,  बुधवार को संत कंवर राम साहेब की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर बड़े ही हर्षोल्लास से दीपदान का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम बाबू महाराज ने संत कंवर राम साहेब का भजन प्रस्तुत किया। ओम प्रकाश गुलाबानी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई। दीपदान के साथ साथ विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान वीरूमल पुरसानी, ईश्वर कोडवानी, हीरालाल गुरनानी, राजकुमार टहलानी, तुलसी दास सखरानी, मनीष सबदानी, पार्षद इंदु बंसल, राजेश माखीजा, परमानंद तनवानी, हरीश मानवानी, नाका रामसिंघनिया, नरेंद्र रामचंदानी, किशोर लखवानी, दीपक ख़ूबवानी, पीताम्बर आसनानी, आशीष चांदवानी, राजकुमार गुरनानी आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article