-->
पालिका चेयरमैन काल्या ने विप्र समाज भवन का शिलान्यास किया!

पालिका चेयरमैन काल्या ने विप्र समाज भवन का शिलान्यास किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका द्वारा वार्ड न. 20 मे विप्र समाज सामुदायिक भवन में  भवन निर्माण के लिए  शिलान्यास पालिका चेयरमैन सुमित काल्या व पार्षद महावीर  लड्ढा के आतिथ्य में भूमि पूजन कर  किया गया!  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  पार्षद रामदेव  खारोल एवं विप्र समाज के तहसील अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के राजेंद्र जोशी, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव मधुसूदन पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, पवन सुखवाल, विकास आचार्य ,सुधीर शर्मा, कमल शर्मा, गोवर्धन लाल  पारीक, दिनेश  शर्मा, संपत व्यास, भरत व्यास, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, विनोद  त्रिपाठी, राकेश  शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विकास पारीक, सहित  विप्र समाज के पदाधिकारी मौजूद थे !  कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर सम्मान किया।  इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या ने समाज जनों को संबोधित करते हुए परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं विश्वास दिलाया कि नगर पालिका की ओर से जनहित के विकास कार्यो में कोई कमी नही आने दी जायेगी एवं बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के नगरपालिका द्वारा विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article