-->
हुरडा विवेकानंद स्कूल में कुएँ की मौत नाटक मंचन किया गया!

हुरडा विवेकानंद स्कूल में कुएँ की मौत नाटक मंचन किया गया!

गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) हुरडा विवेकानंद स्कूल में शाहपुरा के संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक की अगुवाई में बुधवार को स्वामी विवेकानंद केंद्र विद्यालय हुरड़ा में पर्यावरण एवं जीवन के नैतिक विषय एवं जल संरक्षण जैसे ज्वंलत विषय पर दो दिनी नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कला शिक्षक लक्ष्यपाल सिंह के निर्देशन में दो दिनी कार्यक्रम में नाटक व फड चित्रकलां के बारे में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।
संचिना अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने विश्व जल दिवस के मौके पर कुंए की मौत विषयक की नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने जल संरक्षण का संदेश दिया। इसी दौरान स्कूल के कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों के तीन नाटक तैयार कराकर उनका मंचन किया गया। इसमें एक पेड की पीड़ा, स्वच्छ वातावरण, पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा प्लास्टिक की बोतले व थैलियों का उपयोग करके उनका रचनात्मक वस्तुएं तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल की संस्था प्रधान आशा गोयल ने इस मौके पर विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए सदैव सकारात्मकता का रूख अख्तियार करना चाहिए। डिस्पोजल आईटम का उपयोग भी करते रहना चाहिए। 
दो दिनी कार्यक्रम में शाहपुरा के फड़ चित्रकार अभिषेक जोशी ने फड़ के साथ पढ़ के तहत फड़ शैली के चित्रों को बनाने की विधि को बारीकी से समझाया। कला शिक्षक लक्ष्यपाल सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बालकों की प्रतिभाओं को निखारने में सहयोग मिलता है। उन्होंने रामप्रसाद पारीक व अभिषेक जोशी का आभार ज्ञापित किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article