-->
शाही लवाजमे के साथ पहली बार शाहपुरा में निकली श्री सांवरिया जी की विशाल शोभायात्रा

शाही लवाजमे के साथ पहली बार शाहपुरा में निकली श्री सांवरिया जी की विशाल शोभायात्रा

 

शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी||शाहपुरा कस्बे में पहली बार आज सेठों के सेठ श्री सांवरिया जी की विशाल शोभायात्रा शाही लवाजमें के साथ निकाली गई। श्री सांवरिया सेठ के दीवाने मित्र मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा प्रसिद्ध चारभुजानाथ मंदिर से प्रारंभ हुई जो सदर बाजार, त्रिमूर्ति चौराहा, बस स्टैंड, भाणा गणेश मंदिर रोड, गांधीपुरी होते हुए आसींद रोड स्थित मालिनी वाटिका पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आगे सांवरिया सेठ के भक्त सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए हाथों में ध्वजा लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्री सांवरिया जी का रथ आकर्षक बना हुआ था जिसमें सांवरिया सेठ खुद विराजमान थे। ऊंट, घोड़ों, गाजे-बाजों व ढोल नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रृद्धालुओं ने भक्ति के रस में डूब कर जोरदार जयकारे लगाए। शहर में पहली बार हुए इस आयोजन की चर्चा आज दिन भर रही। देर शाम को मालिनी वाटिका में विशाल भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article