-->
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ,निकाली कलशयात्रा

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ,निकाली कलशयात्रा



बिजौलियां(निसं.)। कल्याणपुरा गांव में  राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के समीप बने कथास्थल पर रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ।इससे से पूर्व कल्याणपुरा के श्रीराम मंदिर से बैंड-बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकालीली गई जो कथा स्थल पर पहुंची। कथा वाचक आचार्य प्रेम नारायण ने भागवत विधि-विधान से पूजन कर श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया।आयोजकों द्वारा पूर्व जिला प्रमुख इंजी.कन्हैया लाल धाकड़ व टीम का खनन व्यवसायी  प्रभु लाल धाकड़ के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कथा के अंत में महाआरती की गई।कथा का समापन 11 मार्च को होगा।
इस अवसर पर  सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन लाल धाकड़, थड़ौदा सरपंच राजेश कुमार धाकड़, ऊपरमाल धाकड़ समाज सामूहिक सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष प्रभु लाल धाकड़, खनन व्यवसाई सुगन लाल धाकड़, छोटी बिजौलियां उप सरपंच नरेश कुमार धाकड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुकेश गोखरू, देवराज रायका,महिमा उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्थापक मदन लाल धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस, मीडिया प्रभारी अर्जुन धाकड़ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
      

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article