-->
विश्व जल दिवस पर ग्राम फलामदा में जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई!

विश्व जल दिवस पर ग्राम फलामदा में जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)    विश्व जल दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत फलामदा में  ब्लॉक स्तरीय विश्व जल दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ ,फलामादा सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों ने गांव में बनी काली तलाई मे  श्रमदान किया।
प्रधान राठौड़ ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 एवं चैत्र नवरात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जल पृथ्वी के प्रत्येक मनुष्य जीव जंतु के लिए महत्वपूर्ण है एक बेहतर भविष्य के लिए आज से ही जल बचाएं जल संरक्षण हमारा दायित्व ही नहीं कर्तव्य भी है। जनप्रतिनिधियों सहित ब्लॉक के उच्च अधिकारियों द्वारा 5 नरेगा श्रमिकों को निशुल्क औजार वितरित किए।
उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मीणा ने राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु सभी सरकारी कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों  को शपथ दिलाई।  विकास अधिकारी ज्योति प्रजापति ने बताया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी जल संचय योजना के अंतर्गत भू-जल स्तर में वृद्धि करना एवं गिरते भू-जल के स्तर में कमी करना। · वर्षा जल संग्रहण एवं संरक्षण कर सिंचित एवं कृषि योग्य क्षेत्रफल को बढाना। · सघन वृक्षारोपण कर राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाना हे।
सहायक अभियंता ओमप्रकाश लाठी ने बताया कि पंचायत समिति हुरडा ब्लॉक के अंतर्गत फलामादा,उंखलिया,टोकरवाड, दांतडा, जालमपुरा सोडार पंचायतों के 12 गांव में लगभग अनुमानित 11 करोड़ के कार्य योजना के अंतर्गत आगामी 2 वर्षों में किए जाएंगे ।सरपंच महिपाल सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्वागत सत्कार कर जल बचाओ से संबंधित स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में सहायक अभियंता प्रेमचंद रेगर ,विकास अधिकारी मुकेश शर्मा, JTA ओमप्रकाश डीडवानिया ,कृषि पर्यवेक्षक सुरेश मीना, रोजगार सहायक राजेन्द्र सिंह, लाइनमैन विजेन्द्र चौधरी, पंचायत के चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग सहित पंचायत के ग्राम वासी मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article