-->
महायोगी कानिफनाथ का 369 वां सरजीवन समाधि दिवस मनाया

महायोगी कानिफनाथ का 369 वां सरजीवन समाधि दिवस मनाया





बिजौलियां(जगदीश सोनी)। रंग पंचमी पर
छोटा रुणीजा धाम नया नगर में नवनाथों में से एकनाथ
ब्रह्म चैतन्य प्रबुद्ध नारायण कानिफनाथ जी महाराज की 
सरजीवन समाधि दिवस रंग पंचमी पर छोटा रुणीजा धाम स्थित श्री कानीफनाथ जी महाराज की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक व योग साधना के साथ हवन करके 
विश्व शांति की कामना की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व राष्ट्रीय डी.एन.टी महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत हीरालाल जोगी,भाजपा नेता मांगीलाल धाकड़,विश्व हिंदू महासंघ के राजस्थान प्रदेश आईटी सेल संयोजक तीरथ सिंह यादव,विश्व हिंदू महासंघ के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राजपाल नाथ,महंत राजनाथ जोगी,अशोक नाथ जोगी, धर्मराज जोगी, श्योपाल नाथमोनू नाथ ,राकेश नाथ, संदीप नाथ,शंकर नाथ महाराज ,कालू नाथ ,बहादुर जोगी, महेंद्र जोगी, भंवर जोगी वराजू जोगी सहित अनेक संत मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article