-->
दिनेश सिंह भाटी बने बीआरडीएस सोसाइटी के भीलवाड़ा जिला कोर्डिनेटर

दिनेश सिंह भाटी बने बीआरडीएस सोसाइटी के भीलवाड़ा जिला कोर्डिनेटर

फूलियाकलां@मेवाड़ न्यूज़ 
भारत के वेटलैंड्स ( नम भूमि/आर्द्र भूमि ) और जैवविविधता पर व्यापक अध्ययन व अनुसंधान करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था बायोडायवर्सिटी रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सोसाइटी ( बी.आर.डी.एस. ) के फाउंडर व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.पी.सिंह,आगरा की अनुशंसा व संस्था के राजस्थान स्टेट कोर्डिनेटर डॉ. सुभाष पहाड़िया लालसोट(दौसा) के प्रस्ताव पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,डोहरिया के शिक्षक दिनेश सिंह भाटी को भीलवाड़ा जिले का कॉर्डिनेटर 2023 से 2026 तक तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया है।
भाटी विगत 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण,वर्षा जल संरक्षण ( रेन वाटर हार्वेस्टिंग ) देशी बीज संवर्धन, प्राकृतिक खेती,एनिमल रेस्क्यू, गौ संवर्धन,जापानी मियावाकी विधि के एग्रो फॉरेस्ट कृत्रिम जंगल उगाने के काम में लगे है। जल शक्ति मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वाटर हीरो पुरस्कार 2020 से सम्मानित हो चुके है। वर्ल्ड वेटलैंड डे (विश्व नम/आर्द्र भूमि दिवस) पर उत्तरप्रदेश में उत्तरप्रदेश बर्ड फेस्टिवल में बीआरडीएस सोसाइटी संस्था में भीलवाड़ा जिले में जैवविविधता व पक्षी संरक्षण, प्रवासी पक्षी संवर्धन,जल संरक्षण के क्षेत्र में शिक्षक भाटी का चयन कर जिला समन्वयक का कार्यभार सौंपा।
भीलवाड़ा जिले में राजस्थान में सर्वाधिक तालाब स्थित है जो प्राकृतिक वेटलैंड्स (आर्द्र भूमि) है यहाँ बी.आर.डी.एस. सोसाइटी के निर्देशन में भाटी के नेतृत्व में इन स्थानों को बचाकर पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण व जैव विविधता को बचाने का कार्य किया जाएगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article