-->
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन का चेयरमैन काल्या ने अवलोकन किया

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन का चेयरमैन काल्या ने अवलोकन किया

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्थानीय हैप्पी अवर्स स्कूल  में साइंस एंड मैथ्स एग्जिबिशन का आयोजन किया गया !  नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या द्वारा फीता काटकर  एग्जीबिशन का शुभारंभ किया गया व  मां सरस्वती एवं डॉक्टर सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रदर्शनी की विधिवत शुरुआत की गई! इस दौरान पार्षद  रामदेव खारोल, चेतन पेशवानी ,  कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी  किशोर राजपाल , प्रेमचंद (गुड्डू) दिनवाणी, सिंधी पंचायत समिति एवं नवयुवक मंडल से सुगन चंद जेसवानी, हरीश गनवानी, गुलशन हेमनानी, नरेश छतवानी,  राजेश गैस एजेंसी के संचालक राजेश यादव , प्राकृतिक चिकित्सालय से डॉ पार्थिव जोशी एवं अभिभावक गण आदि लोग उपस्थित रहे ! 
 स्थानीय विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणित और विज्ञान के मॉडल, वर्किंग मॉडल , और एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया
रसायन भौतिकी जीव विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित कई सारे मॉडल एवं प्रदर्श का अतिथियों अभिभावकों एवं अन्य विद्यालय के बच्चों ने अवलोकन किया और इस प्रकार के आयोजन की स्थानीय विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी, 
 जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण जल संचयन पर्यावरण सुरक्षा ऊर्जा परिवर्तन शरीर कार्य की आदि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों ने अपने मॉडल बनाकर अपनी प्रस्तुतियां दी! 
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार छतवानी ने सभी अतिथियों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article