-->
भाजपा ग्रामीण मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई व समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की!

भाजपा ग्रामीण मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई व समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा भाजपा ग्रामीण मंडल ने मंडल अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं समर्पण निधि संकलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! ग्राम गागेडा माता जी के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा
 ग्रामीण मंडल हुरडा पदाधिकारियों ने  मंडल अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर निधि संकलन की  शुरुआत की! कार्यक्रम में जिला परिषद् सदस्य रामलाल  सोलंकी , समर्पण निधि सयोजक एवं महामंत्री अशोक अजमेरा, सह सयोजक, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार माली ने भाजपा समर्पण निधि संकलन के बारे में जानकारी देकर मार्गदर्शन किया तथा बताया कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को पार्टी की रीति नीति और सिदांतो से अवगत करवाना है साथ ही और पण्डित जी के विचारो को अपने जीवन में अपनाकर हम सभी प्रेरणा ले! इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोहन  लाल जांगिड़, मंडल प्रवक्ता चांदमल मेवाडा, पंचायत समिति सदस्य मिश्री लाल बलाई, जीएसएस उपाध्यक्ष कालू राम भाभी, माणक रायका, अनिल वैष्णव, नंद राम माली ,बजरंग लाल नायक, बाबू लाल रावल, होकम सिंह, अशोक नाथ, रामेश्वर जाट, महावीर नाथ, सावर प्रजापत,गोपाल, गणेश कुमावत, देशराज, मिश्री, महादेव, सुनील टीकम, सावर तेली, नसरू, रामकुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article