-->
भाविप शाखा गुलाबपुरा के चुनाव में सर्व सम्मति से सोनी अध्यक्ष चुने गए!

भाविप शाखा गुलाबपुरा के चुनाव में सर्व सम्मति से सोनी अध्यक्ष चुने गए!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा  के वर्ष 2023_24 हेतु नवीन कार्यकारिणी के चुनाव प्रांतीय वित्त सचिव पवन कुमार बांगड़ के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रांतीय दायित्वधारी किशोर राजपाल एवम् के डी मिश्रा के सानिध्य में संपन्न कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी व सचिव दिनेश छतवानी एवं वित्त सचिव कोषाध्यक्ष पद पर शिव दयाल डाड का चयन किया गया । इस दौरान अध्यक्ष सुधीर पारीक ,उपाध्यक्ष रतन लाल लखारा,पूर्व सचिव अशोक अजमेरा ,कोषाध्यक्ष राहुल काबरा ,महिला प्रमुख पिंकी शर्मा, सेवा प्रमुख संपत व्यास ,संस्कार प्रमुख भगवती मूंदड़ा ,सह महिला प्रमुख ज्योति दिनवानी ,मनोज तोषनीवाल , पूर्व सचिव अरुण काला,विमल लोहार ,सुभाष गर्ग सहित उपस्थित  परिषद सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देकर सेवा में सहयोग का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष सुधीर पारीक ने सभी का आभार और किशोर राजपाल ने प्रांत की ओर से सफल और सर्वसम्मति से चुनाव कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article