-->
महेश कोलोनी सामुदायिक भवन में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया!

महेश कोलोनी सामुदायिक भवन में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका के
वार्ड संख्या 4 के सामुदायिक भवन में महिला मंडल द्वारा  फागोत्सव मनाया गया, चेयरमैन सुमित काल्या ने की शिरकत,
कॉलोनी वासियों द्वारा  अतिथियों का स्वागत किया गया! वार्ड चार
महेश कॉलोनी के सामुदायिक भवन में  महिला मंडल के बैनर तले फाग महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। फागोत्सव का नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या सहित वार्ड पार्षद इत्यादि ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं ने भगवान के साथ विभिन्न भजनों पर थिरकते हुए होली खेली।इस दौरान विनोद त्रिपाठी, भरत व्यास, कृष्ण गोपाल शर्मा, राजमल  शर्मा, भवर लाल वैष्णव, मुकेश  मेवाड़ा, मनोज आसोपा, पारस मल, कृष्ण गोपाल  ब्यास, भरत व्यास, राजेंद्र  शर्मा, पार्षद प्रियंका शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व वार्ड वासी मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article