-->
भाजपा नेता गुर्जर ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली!

भाजपा नेता गुर्जर ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज  गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली!  राजस्थान गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में आगामी 12 दिसम्बर को शहर में  जन आक्रोश यात्रा  के मार्ग व तैयारियों लेकर चर्चा की गई! मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को राजस्थान कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों व भ्रष्ट सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के सन्दर्भ में बैठक की गई व गुलाबपुरा शहर में प्रवेश के साथ जन आक्रोश यात्रा गुलाबपुरा शहर के सभी वार्डों में बाइक रैली के रूप में होती हुई वीर सावरकर चौराहे पर पहुचेगी जंहा आमसभा का आयोजन किया जाएगा!  जन आक्रोश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया जाएगा! 
बैठक में पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सावरनाथ योगी, महिला मोर्चे की यात्रा संयोजक गायत्री दाधीच,भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा, नगर यात्रा संयोजक राजु वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास ,SC मोर्चा अध्यक्ष कालु  बैरवा, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी,मोर्चो के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article