-->
भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी की माँ स्व. हीराबा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!

भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी की माँ स्व. हीराबा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!

ग़ुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भाजपा नगर मंडल व् हुरड़ा ग्रामीण मण्डल द्वारा स्वर्गीय हीराबा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! शहर भाजपा मंडल व हुरड़ा ग्रामीण मंडल ने संयुक्त रुप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की माता  स्वर्गीय हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई!  भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने कहा कि एक बेटे के लिए मां को खोने का दुख सबसे बड़ा दुख होता है, स्वर्गीय हीराबेन एक ऐसी आदर्श माँ थी। जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में नरेंद्र मोदी व उनके भाइयों को राष्ट्रहित की शिक्षा देकर आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री मोदी  की माता  उदारता, सादगी ,परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों की कीर्तिमान थी। आज उनका त्याग पूर्ण तपस्वी जीवन को संपूर्ण भारत याद कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से कहा था की बुद्धि से काम करो और शुद्ध जीवन जियो। यही सफलता का मंत्र है। इस दौरान भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गणमान्यजन मौजूद थे! भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर ने  सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article