-->
शहर के पुराने अस्पताल को सौंदर्यीकरण हेतु पालिका को सुपूर्द के हुए आदेश!

शहर के पुराने अस्पताल को सौंदर्यीकरण हेतु पालिका को सुपूर्द के हुए आदेश!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय पुराने अस्पताल (मातृ शिशु कल्याण केन्द्र) को  सौंदर्यीकरण हेतु राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वाययत शासन विभाग ने नगरपालिका गुलाबपुरा को हस्तांतरित  किये जाने के किये आदेश जारी। शहर में काफी समय से पुराने अस्पताल की गंदगी को लेकर आस पास में निवास करने वालो के साथ ही शहर के बीच मे भयंकर गन्दगी का आलम था, जिससे राहगीरों व गाँधी विद्यालय के छात्रों सहित  वँहा से गुजरने वाले आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ता था।  नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  को पत्र लिखकर उक्त समस्या से अवगत करवाया जिस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने  अधिकारियों को पत्रावली का अवलोकन कर स्वाययत शासन  विभाग को तुरंत ही समस्या का समाधान करने को कहा गया! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चेयरमैन काल्या के आग्रह पर  05 दिसम्बर को उक्त पुराने चिकित्सालय की सम्पूर्ण भूमि को नगरपालिका गुलाबपुरा को सार्वजनिक हित मे सौंदर्यीकरण करने की स्वीकृति देते हुए पालिका को निर्देशित किया कि इस भूमि पर जनहितार्थ सौंदर्यीकरण करवाया जाये। नगरपालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम जनता को इस गन्दगी की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिलने साथ ही जल्दी ही इस पर सौंदर्यीकरण का कार्य शरू करवाया जायेगा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article