-->
भाजपा जन आक्रोश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप!

भाजपा जन आक्रोश यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा आसींद विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश यात्रा सोमवार को गुलाबपुरा शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से होती हुई निकाली गई, शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ! जन आक्रोश यात्रा का 29 मिल चौराहे पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया!  जन आक्रोश यात्रा शहर के विभिन्न वार्डों से गुजरी एवं नेताओं द्वारा नुक्कड़ सभाऐ कर राजस्थान कांग्रेस सरकार की कमीयों को बताया! जन आक्रोश यात्रा वीर सावरकर चौराहे पहुंचने पर सभा को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी व जंगलराज, भ्रष्टाचार व कोराना काल में सरकार के मंत्री व नुमाइंदे के नदारद रहना  के आरोप लगाये! तथा सरकार के विरुद्ध जयपुर से आये जन आक्रोश यात्रा रथ में कार्यकर्ताओं से  पत्रक पेटीका में डलवाये!  इस दौरान विधायक जब्बर सिंह सांखला, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, अभिजित सिंह बदनोर, धनराज गुर्जर, तेजवीर सिंह, करतार सिंह राठौड़, आसींद पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू, महेंद्र सिंह बदनोर, मनफूल चौधरी, राजेश सैन, मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष सावरनाथ योगी, प्रवीण सहाडा, मंडल अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर, अशोक अजमेरा, भैरुलाल पाराशर, लड्डू बना, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव,  अनिल वैष्णव, गायत्री दाधीच,सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, महिला शक्ति मौजूद थे! मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article