-->
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरडा के चुनाव में सर्वसम्मति से गोपाल भील बने अध्यक्ष!

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरडा के चुनाव में सर्वसम्मति से गोपाल भील बने अध्यक्ष!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा तहसील हुरड़ा कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से गोपाल लाल भील बने अध्यक्ष!  रविवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी परमानन्द शर्मा प्रधानाचार्य एवं  चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश चन्द माणम्या माण्डल के सानिध्य में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से उपशाखा हुरड़ा के अध्यक्ष पद पर गोपाल लाल भील को चुना गया। इसी प्रकार सभाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष प्रमोद बैरवा, मंत्री महावीर तेली , महिला मन्त्री मंजु शर्मा , कोषाध्यक्ष नागेश्वर दाधिच सहित समस्त कार्यकारिणी को चुना गया।
     इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने  गोपाल लाल भील का सिरोपाव बन्धाकर स्वागत किया गया।  इस दौरान कृष्ण पाल सिंह राठौड़, विनोद कुमार शर्मा, हिम्मत सिंह राठौड़, कमल शर्मा, गोपाल लाल टेलर, जगदीश प्रसाद कुम्हार, प्रमोद बैरवा,भंवर लाल सेन, महावीर तेली , मैडम सुमन शर्मा, महावीर शर्मा, गोपाल लाल तेली आदि मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article