-->
भाजपाईयों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जन्म तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया!

भाजपाईयों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जन्म तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म तिथि पर भाजपा नेता धनराज गुर्जर के सानिध्य में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया! 
भाजपा प्रदेश के नेता धनराज गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर, पुष्पांजलि अर्पित की,तत्पश्चात भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय ,अटल बिहारी वाजपेई ,अमर रहे अमर रहे ,के उद्घोष लगाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के नेता धनराज गुर्जर ने स्व.अटल बिहारी जी की 98वी जन्मतिथि पर अपने संबोधन में कहा की, तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को एवं उनकी कविताओं को आम भारतीय ही नहीं, दूसरी पार्टी के लोग विपक्ष भी बड़े चाव से सुनना पसंद करते थे। स्वर्गीय अटल जी ने राष्ट्रहित को सदैव प्रथम रखा गलत तरीके से सत्ता बनाना स्वीकार नहीं किया। उनकी कविताएं शौर्य से भरी एवं इतना तेज लिए होती थी की पत्थर में भी जान डाल दे।
गुर्जर ने कहा की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अटल टनल का निर्माण कर देश को समर्पित कर उन्हें संपूर्ण पार्टी व राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि देने का काम किया था।  भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पार्षद कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article