-->
भाजपा बूथ संपर्क महाअभियान एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर मंडल की बैठक आयोजित!

भाजपा बूथ संपर्क महाअभियान एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर मंडल की बैठक आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भाजपा मंडल की बैठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई! बैठक में भाजपा बूथ सम्पर्क महा अभियान, एवं जन आक्रोश सभा की तैयारी संबधी चर्चा की गई! बैठक  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह राठौड, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत  आतिथ्य में चर्चा की गई!  भाजपा प्रदेश के नेता धनराज गुर्जर ने बूथ संपर्क महा अभियान की सभी को जिम्मेदारियां देते हुए कहा की आने वाला समय मूल्य विहीन, संस्कार विहीन ,महिला विरोधी ,राष्ट्र विरोधी ,कांग्रेस पार्टी के पतन का समय है प्रदेश में अब कमल खिल भाजपा की सरकार बनने वाली है एवं कहा कि आज राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में जबरदस्त विरोध हो रहा है।
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने बताया की गौरवमयी पार्टी के यशस्वी कार्यकर्ताओं को बूथ में जाकर 200 परिवारों का लक्ष्य लिए प्रत्येक परिवार से भाजपा सदस्यता अभियान का मिस कॉल करवाना है। वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह राठौड़ ने कहा की यदि भाजपा को प्रदेश में चुनाव जिताना है तो प्रथम अपना बूथ जिताना होगा जिसने बूथ जीता उसने चुनाव जीता।  मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने  सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article