-->
ग्राम लाम्बा में मंत्रोच्चार के साथ चंबल पेयजल परियोजना की हुई शुरुआत!

ग्राम लाम्बा में मंत्रोच्चार के साथ चंबल पेयजल परियोजना की हुई शुरुआत!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  ग्राम पंचायत खारी का लाम्बा में पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच  हनुमंत सिंह राठौड़, रामकरण माली, नारायण गुर्जर, वार्ड पंच प्रतिनिधि सांवर लाल रेगर द्वारा शुरुआत की गई! पंडित नागेश्वर शर्मा के द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार सहित चंबल प्रोजेक्ट से बनी पानी की टंकी का वाल खोलकर पानी सप्लाई की शुरुआत की। प्रधान राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन मंत्री महेश जोशी,  राजस्व मंत्री रामलाल जाट एवं पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा का  आभार प्रकट करते हुए बताया कि डॉक्टर सीपी जोशी के अथक प्रयासों से आज हमारे गांव में आमजन को चंबल का पानी मिलने की शुरुआत हुई है। राजस्व मंत्री जाट एवं पूर्व विधायक मेवाड़ा के सहयोग से पंचायत समिति हुरडा क्षेत्र में जो गांव चंबल प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं या सप्लाई शुरु नही हुई हे उनको भी शीघ्र ही जुड़वा कर आमजन के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। ठेकेदार द्वारा कार्य में धीमी गति को लेकर प्रधान राठौड़ ने समय पर कार्य संपन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है। पूर्व सरपंच हनुमंत सिंह राठौड़ ने राज्य सरकार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि आज इस योजना का शुभारंभ किया गया है जिसकी टेस्टिंग होने पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में जल कनेक्शन दिए जाएंगे ।नए कनेक्शन धारकों को 2100 रुपए राशि जमा कराने की अपील की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार पारीक ,कांग्रेस इकाई अध्यक्ष हंसराज चौहान, श्रवण भारती, पुष्कर दयाल मेवाड़ा, हीरालाल जाट, गोपाल चौधरी, दारा सिंह पवार ,अखराज देवासी, मनोज माली, कल्याण रेगर, मंगला रेगर, भगवान भारती ,मुकेश सेन आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article