-->
शाहपुरा शनिदेव मंदिर में 31 दिसम्बर को पोष बड़ा महोत्सव होगा

शाहपुरा शनिदेव मंदिर में 31 दिसम्बर को पोष बड़ा महोत्सव होगा

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी|| राम मन्दिर के महंत सीताराम बाबा व पंडित सुनील कुमार भट्ट की मौजूदगी में हुई मीटिंग में पुजारी जगदीश राम कुमार ने बताया पौष मास का अंतिम शनिवार है। इसलिए शनिवार को दोपहर 12 बजे शनिदेव की प्रतिमा पर तेल से अभिषेक किया जाएगा। महाआरती कर शनि देव को पोष बड़े का भोग लगाया जाएगा। महिला कीर्तन मंडल की महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। पंडित सुनील भट्ट ने बताया 17 जनवरी को शनिदेव का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसलिए भी इस पोष मास का पोष बड़ा महोत्सव विशेष हो जाता है। साल 2023 का अंतिम शनिवार होने की वजह से इस शनिवार का विशेष महत्व हो जाता है। मिटिंग में शंकर लाल जोशी, पार्षद मोहन गुर्जर, पूर्व पार्षद बीरबल पवार, ओम प्रकाश, नरेश, सत्यव्रत वैष्णव, अशोक कोली मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article