-->
आंवला नवमी पर्व मना कर सुख स्मृद्धि की कामना की

आंवला नवमी पर्व मना कर सुख स्मृद्धि की कामना की

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 

शाहपुरा कस्बे के रावलघाटा मंदिर में बुधवार को महिलाओं ने आंवला नवमी का पर्व मनाया। महिलाओं ने मंदिर में लगे आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा की। आंवला नवमी की कथा कहते हुए परिवार के लिए सुख, स्मृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए पति, पुत्र के लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर हर महिला श्रद्धालु ने भगवान के 35 तरह की खाद्य सामग्री अलग अलग चढ़ाकर प्रसाद का भोग लगाया। मंदिर प्रांगण में सत्संग करते हुए भगवान को भक्ति गीतों व नृत्य से रिजाया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। 

इस अवसर पर गंगा बाई गुर्जर, रमा राज पाराशर, मन्नू वैष्णव, कृष्णा पाराशर, सीमा पोरवाल, कंचन सोनी, चंदा शुक्ला, पुष्पा पारीक, सुनीता माली, रेखा अग्रवाल, गीता वैष्णव, माला शुक्ला, शांति, बाला धाभाई, सहित समस्त महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article