-->
महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया

महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया

 

भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान बुधवार को जिला कलेक्टर के सामने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं कुठाराघात के विरोध में धरना, प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादूलाल तेली के नेतृत्व में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ,महिला मोर्चा जिला प्रभारी संगीता सिंह चैहान, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल की उपस्थिति में बालिकाओं महिलाओं पर अन्याय अत्याचार व मातृशक्ति पर कुठाराघात की घटनाओं के विरोध में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। 
इस अवसर पर ज्ञापन देने जाते समय कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपाई धरने पर बैठ गए। भाजपा जिला अध्यक्ष तेली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। गहलोत सरकार मे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कांग्रेस सरकार केवल सत्ता सुख भोगने या कांग्रेस सरकार का मुखिया अपनी कुर्सी बचाने के अलावा कोई काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सरकार द्वारा संविदा पर पीएमओ की पोस्ट लगाना गैर वाजिब है। धरने को पूर्व मंत्री गुर्जर एवं महिला मोर्चा प्रभारी चैहान ने भी संबोधित किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आए दिन हो रही महिलाओं की चेन स्नैचिंग की घटनाएं, महात्मा गांधी चिकित्सालय में दो नवजात के दर्दनाक मौत, प्रसूता वार्ड में सुविधा शुल्क के रूप में वसूली जाने वाली अनुचित राशि लेने, प्रतिदिन प्रदेश में बढ़ रहे प्रतिदिन 15-20 बलात्कार की घटनाएं, सामूहिक दुष्कर्म एवं बालिकाओं की खरीद-फरोख्त राज्य की कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दे प्रदेश सरकार को घेरा हाल ही में राष्ट्रीय अखबारों में छपे 6 वर्ष से 18 वर्ष की लड़कियों पर दिल दहला देने वाली अत्याचारों के मुद्दे को भी उठाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, मुरलीधर जोशी, वेदप्रकाश खटीक, राजकुमार आचलिया, प्रहलाद त्रिपाठी, शोभीका जागेटिया, शिखानवल जागेटिया, नंदलाल गुर्जर, कैलाश सोनी, कन्हेयालाल स्वर्णकार, तेजेंद्र गुर्जर, एडवोकेट गोपाल सोनी, आजाद शर्मा उपस्थित थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article