-->
भाजपाईयों ने किया पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर का स्वागत!

भाजपाईयों ने किया पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर का स्वागत!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में 29 मिल चौराहे पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर का स्वागत किया गया! पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर भीलवाड़ा जाते समय अल्प प्रवास के दौरान रूके थे! भाजपा कार्यकर्ताओं व  सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता गुर्जर ने बताया की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर भाजपा के विभिन्न पदों पर जिनमें प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं कई प्रदेशों के भाजपा प्रभारी रहे और वर्तमान में संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में राष्ट्र की एवं पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान
भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा व भाजपा मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण,प्रत्याक्षी,सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी सहित मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article