-->
क्षेत्रीय विधायक सांखला ने गुजरात चुनाव में मेहसाणा जिले की बेचराजी विधानसभा में भाजपा के लिए प्रचार में जूटे!

क्षेत्रीय विधायक सांखला ने गुजरात चुनाव में मेहसाणा जिले की बेचराजी विधानसभा में भाजपा के लिए प्रचार में जूटे!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  गुजरात विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले की बेचराजी विधानसभा क्षेत्र में  आसींद हुरडा विधायक जब्बर सिंह सांखला को राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा प्रवासी प्रभारी के नाते चुनाव प्रचार की कमान संभाली! 
भाजपा मंडल महामंत्री पवन कुमार मुंगड़ ने बताया कि प्रदेश संगठन के आदेश पर आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला गुजरात विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले की बेचराजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  सुखा भाई ठाकुर के समर्थन में घर घर जाकर जनसंपर्क कर व भाजपा के कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर व शक्ति केंद्र स्तर पर व मंडल स्तर पर बैठक लेकर भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पुनः गुजरात प्रदेश में बने, इसके लिए कार्यकर्ता को मजबूती से पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने का आह्वान किया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं को गुजरात प्रदेश सरकार द्वारा व केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही  जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व राम मंदिर व धारा 370 आदि का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया ।
 चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी बेचराजी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुखा भाई ठाकुर साथ में उपस्थित रहे व विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article