-->
विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ,सन्तों ने किया पत्रक का विमोचन

विश्व हिन्दू परिषद के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ,सन्तों ने किया पत्रक का विमोचन



बिजौलियां(जगदीश सोनी)।विहिप  के हित चिंतक अभियान का शुभारम्भ  संत परमेश्वर दास  व सन्त तुलसीदास महाराज  द्वारा बनी के बालाजी मंदिर  में पत्रक का विमोचन कर किया गया।बजरंग दल के प्रखंड संयोजक दीपक गौड़ ने सन्तों  को  तिलक लगा कर और ऊपरणा पहनाकर सत्कार किया। गौड़ द्वारा विहिप के कार्य और उद्धेश्य पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि विहिप द्वारा प्रति तीन वर्ष मे हित चिंतक अभियान के द्वारा संगठन से समाज को जोडने का अभियान चलाया जाता है। सन्त परमेश्वर दास  को बिजौलियां का प्रथम सदस्य बना कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सन्त परमेश्वर दास ने कहा कि वर्तमान में धर्मांतरण,लव जिहाद, इस्लामिक आतंकवाद को रोकने और समरसता युक्त समाज का निर्माण करने के लिए विहिप श्रेष्ठ कार्य कर रहा है। सन्त तुलसीदास  महाराज ने समस्त हिंदूओं को अधिकाधिक संख्या मे धर्म , संस्कृति और राष्ट्र की रक्षार्थ विहिप जैसे समर्पित संगठन से जुडकर कार्य करने का आह्वान किया।बजरंग दल नगर सह सयोंजक करण मेहरा,भाजपा  पूर्व नगर अध्यक्ष शान्ति लाल जोशी , विहिप जिला सेवा सुरक्षा प्रमुख हेमन्त गौड़ , नगर मिलन केन्द्र प्रमुख मनीष दमामी , किशन सिंह चौहान , जसवंत सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article