-->
शाहपुरा अणुव्रत समिति को अध्यक्षीय प्रोत्साहन सम्मान से किया सम्मानित

शाहपुरा अणुव्रत समिति को अध्यक्षीय प्रोत्साहन सम्मान से किया सम्मानित

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की ओर से आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास के दृष्टिगत अणुव्रत विश्वभारती का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन छापर- चाड़वास चुरू में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में देश भर में काम करने के आधार पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शाहपुरा अणुव्रत समिति को अध्यक्षीय प्रोत्साहन सम्मान से सम्मानित किया गया। 
छापर अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रदीप सुराणा ने बताया कि अधिवेशन के शुभारंभ पर आचार्य महाश्रमण के प्रवास स्थल से अणुव्रत रैली निकाली गयी। प्रवचन पंडाल में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की ओर से पुरूस्कारों की घोषणा की गई। अधिवेशन संयोजक प्रताप दूगड़ ने बताया कि अणुविभा राष्ट्रीय अध्यक्ष संचय जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश नाहर, उपाध्यक्ष राजेश सुराणा, राष्ट्रीय महामंत्री भीकमचंद सुराणा, अशोक डूंगरवाल, महेंद्र नाहर व अणुव्रत विश्व भारती की नार्थ जॉन प्रभारी कुसुम लूणिया की ओर से शाहपुरा अणवु्रत समिति को यह अध्यक्षीय प्रोत्साहन सम्मान दिया गया। यह सम्मान अधिवेशन में शाहपुरा समिति के अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय, सचिव गोपाल पंचोली, सदस्य अखिल व्यास व जगदीश जाट ने ग्रहण किया। इस मौके पर सचिव गोपाल पंचोली के राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर उनको विशेष मांगलिक प्रदान करके आर्शिवाद दिया। पंचोली ने अपनी ओर से शाहपुरा समिति के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा करते हुए कहा कि शाहपुरा क्षेत्र में अणुव्रत आंदोलन को विस्तारित करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। शाहपुरा समिति के अध्यक्ष तेजपाल उपाध्याय ने कहा है कि शाहपुरा समिति को अध्यक्षीय प्रोत्साहन सम्मान मिलने से हम सभी का दायित्व ओर बढ़ गया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article