-->
जिंक कोलोनी की बेटी आराध्या उपाध्याय को शतरंज प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित!

जिंक कोलोनी की बेटी आराध्या उपाध्याय को शतरंज प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा के जिंक कालोनी निवासी आराध्या उपाध्याय ने राज्य स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। जिंक कालोनी निवासी आराध्या ने अंडर 9 में आबूरोड सिरोही में राजस्थान स्टेट अंडर 9 ओपन एंड गर्ल्स चेंज चैपंयिनशिप में शंतरज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिरोही जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में आराध्या उपाध्याय ने भीलवाड़ा जिले का नेतृत्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय हुरडा में अध्ययनरत पिता दिवाकर उपाध्याय हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में निजी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत व माता अर्चना के लालन पालन में पली आराध्या ने शतंरज प्रतियोगिता में मानसिक विचारधारा से जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क ई पुरस्कार अपने नाम अर्जित किए हैं। सिरोही जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला सचिव शाहरुख खान, जिला आयोजक मदनलाल महला ने आराध्या को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पांच हजार की नकद राशि पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article